गरीब-असहाय मरीजों की सेवा के लिए तत्पर आजाद हॉस्पिटल एवं मायरा डायग्नोस्टिक सेंटर

गरीब-असहाय मरीजों की सेवा के लिए तत्पर आजाद हॉस्पिटल एवं मायरा डायग्नोस्टिक सेंटरएक ही छत के नीचे अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर की सुविधा, जल्द शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की प्रक्रिया

भभुआ/कैमूर। चैनपुर-खरिगांवा मुख्य मार्ग पर हाजरा पुल के समीप स्थित आजाद हॉस्पिटल एवं मायरा डायग्नोस्टिक सेंटर क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की चिकित्सा एवं जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, मेडिकल स्टोर सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उचित खर्च में इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़े।विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कर रही मरीजों की सेवाइस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक डा. साबिर अली ने बताया कि आजाद हॉस्पिटल एवं मायरा डायग्नोस्टिक सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की सेवा में लगी हुई है।

अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत हाटा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को उचित खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य को लेकर लगातार आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।जल्द मिलेगी आयुष्मान भारत योजना की सुविधाअस्पताल प्रबंधक ने बताया कि अस्पताल में बहुत जल्द आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र मरीजों को योजना के तहत इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से इलाज की सुविधा शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को विशेष लाभ मिल सकता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रयास जारी है।ऑपरेशन एवं भर्ती की सुविधा भी जल्दअस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आने वाले समय में आजाद हॉस्पिटल एवं मायरा डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन, मरीजों के भर्ती होने की सुविधा, एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध कराने की तैयारी है।अस्पताल प्रबंधक डा. साबिर अली ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही अधिक से अधिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उनका कहना है कि गरीब एवं असहाय मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकताओं में शामिल है।ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज का प्रयासचैनपुर-खरिगांवा मुख्य मार्ग पर अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालन से हाटा नगर पंचायत समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच एवं इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में सुविधाओं के विस्तार के साथ मरीजों को एक ही स्थान पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं इलाज से जुड़ी अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें और आवश्यकता के अनुसार जांच एवं उपचार की सुविधा का लाभ उठाएं।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!