चैनपुर प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना को लेकर बैठक आयोजित

चैनपुर प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘सम्बल’ को लेकर बैठक आयोजितकैमूर (चैनपुर): आज चैनपुर प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना सम्बल के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने की।बैठक में प्रखंड स्तरीय विभागीय कर्मियों के साथ योजना के संचालन, लाभार्थियों के चयन, आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं शिविर

आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ शुभम प्रकाश ने निर्देश दिया कि योजना का लाभ वास्तविक एवं पात्र दिव्यांगजनों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।बैठक के दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए निर्णय लिया गया कि योजना से संबंधित विशेष शिविर अब 17 फरवरी 2026 को चैनपुर प्रखंड सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को मौके पर ही पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि शिविर की व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए, और इसके लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और योजना के सफल आयोजन को लेकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!