
लिच्छवी भवन में ‘जीवन संकल्प संस्थान’ का भव्य उद्घाटन, शिक्षा–स्वास्थ्य–रोजगार में बदलाव का संकल्पकैमूर (भभुआ): जिले के लिच्छवी भवन में आज ‘जीवन संकल्प संस्थान’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज राम (सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद) रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज राम ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक पहल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जीवन संकल्प संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की संस्थाएं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं और सुविधाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।वहीं जीवन संकल्प संस्थान के नेशनल प्रेसिडेंट रामु प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य

समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि संस्था ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी।कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि यदि संस्था अपने उद्देश्यों को योजनाबद्ध तरीके से लागू करती है तो निश्चित रूप से समाज के वंचित वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।समारोह के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया और संस्थान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उपस्थित लोगों ने जीवन संकल्प संस्थान के इस प्रयास को समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया।
। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
