
दुबे के सरिया में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समांकैमूर: कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के दुबे के सरिया में आज रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,
जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।समारोह की खास आकर्षण भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध लोक गायक गोलू राजा और बबीता सागर रहे। इनके अलावा अन्य भोजपुरी कलाकारों ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह से होलीमय बना दिया। कलाकारों ने फगुआ और पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे। पूरा क्षेत्र अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला पार्षद प्रत्याशी (दक्षिणी भाग-2) चैनपुर प्रखंड से मनोज कुमार उर्फ मनोज सिंह यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह होली मिलन समारोह चैनपुर की सम्मानित जनता के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।मनोज सिंह यादव ने आगे कहा कि होली आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।समारोह में सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामूहिक रूप से त्योहार की खुशियां मनाईं।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
