कुदरा में NH19 पर दो जगहों पर भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल बाइक छतिग्रस्त

कुदरा में NH-19 पर दो जगहों पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोग घायल, बाइकें क्षतिग्रस्त

कुदरा (कैमूर):कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम एवं डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया।पहली घटना कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित बजरंग लॉज के सामने फ्लाईओवर ब्रिज पर हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने ब्रिज की रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संजय कुमार (पिता द्वारिका बिंद), निवासी सबराबाद थाना शिवसागर तथा अजय कुमार (पिता हरिकेतन बिंद), निवासी ग्राम चिलबिली थाना कुदरा के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।वहीं दूसरी घटना कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित सकरी मोड़ के पास हुई, जहां दो ट्रकों और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि एक ट्रक सासाराम से मोहनिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने आगे चल रही ट्रक में टक्कर मार दी।

उसी समय बाइक सवार वाहन के बीच से निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान किशन कुमार (पिता संतोष सिंह), निवासी बैरिया थाना दुर्गावती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस एवं एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया।पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए लोगों से वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की गई है।

( कैमुर से अफसार आलम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!