
कैमुर जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य, उपभोक्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारीआज दिनांक 17/03/2026 को जिला पदाधिकारी, कैमूर के द्वारा जिले में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया गया। जिले में HPCL, BPCL और IOCL की कुल 19 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।आज दिनांक 17.03.2026 को जिले में कुल 8048 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे।
इनमें से 1707 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है और वितरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। वर्तमान में 6284 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। वर्तमान में कुल 12324 सिलेंडर की बुकिंग लंबित है, जिसे अगले 2-3 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।प्रशासन ने उपभोक्ताओं से सुचारू वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करने की अपील की है:अनिवार्य e-KYC: सभी गैस कनेक्शन धारकों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य है।
इसके लिए उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर तुरंत प्रक्रिया पूरी करें।गैस रिफिल के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की गई है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर ही अगली ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी।सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) देना अनिवार्य है। बिना कोड के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।सिलेंडर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या कॉल के माध्यम से एडवांस बुकिंग आवश्यक है।
गैस वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार गैस एजेंसियों और व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही, भभुआ और मोहनिया के अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिले में एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 06189-222080 है। उपभोक्ता किसी भी परेशानी की स्थिति में यहाँ संपर्क कर सकते हैं।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
