NH19 बड़ा हादसा टला ओवरब्रिज पर पलटा स्पंज लदा ट्रक

बनाएंNH-19 पर बड़ा हादसा टला: पीछे से टक्कर के बाद ओवरब्रिज पर पलटा स्पंज लोड ट्रकदिल्ली-कोलकाता हाईवे (NH-19) पर मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टाटा से जौनपुर जा रहा स्पंज आयरन लदा ट्रक पीछे से हुई टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर ब्रिज पर ही पलट गया।

गनीमत रही कि ट्रक नीचे नहीं गिरा, वरना गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। ट्रक चालक झारखंड निवासी मो. हुसैन ने बताया कि वह टाटा से सतरिया (जौनपुर) की ओर स्पंज लोड लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका ट्रक संतुलन खो बैठा और ओवरब्रिज पर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही NHAI की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। ट्रक हटाने के दौरान कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन रोकना पड़ा, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही।फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!