ईद से पहले सिरसी गांव में युवाओं की पहल वर्षों से जाम नला किया साफ

ईद पर्व को लेकर सिरसी गांव के नवजवानों ने दिखाई पहल, वर्षों से जाम नाले की की सफाईचैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरसी गांव में ईद पर्व के मद्देनजर गांव के नवजवानों द्वारा सराहनीय पहल करते हुए वर्षों से जाम पड़े नाले की सामूहिक रूप से सफाई की गई। इस कार्य में दर्जनों युवाओं ने मिलकर श्रमदान किया और गांव को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का संदेश दिया।

स्थानीय युवाओं ने बताया कि नाले के जाम रहने के कारण गंदगी एवं जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार संबंधित विभाग एवं पंचायत स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसके बाद युवाओं ने स्वयं आगे बढ़कर इस समस्या का समाधान करने का निर्णय लिया।इस दौरान नवजवानों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मियों की बहाली का दावा किया जाता है, लेकिन यह व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित नजर आती है।

धरातल पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।युवाओं की इस पहल की गांव में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताते हुए प्रशासन से भी अपेक्षा की है कि वह सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।यह पहल न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देती है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी सामूहिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करती है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!