
भभूआ में राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथनहर माह नियमित बैठक का निर्णय, प्रखंड प्रभारी व सह प्रभारी की हुई नियुक्तिकैमूर (भभुआ), दिनांक:जिला मुख्यालय स्थित राजद प्रधान कार्यालय भभुआ में आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला कार्यकारिणी की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे।
बैठक में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया।बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी,
जबकि हर माह की 11 तारीख को वार्ड एवं पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति में नगर पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर बैठक सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि निर्धारित तिथि शुक्रवार या किसी त्योहार के दिन पड़ती है, तो बैठक अगले दिन आयोजित की जाएगी।संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड के लिए प्रखंड प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति भी की गई, ताकि पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
बैठक में सिदेश्वर कुशवाहा, सुरेश सिंह, बिरजू पटेल, असलम अंसारी, श्यामलाल बिंद, आशिफ मुन्ना खान, ललन सिंह, संतोष पटेल, पशुपतिनाथ सिंह, बबन लाल श्रीवास्तव, छेदी यादव, नंदकुमार यादव, अशोक यादव कैमूरी, सलमान खान, रामदुलार यादव, धनंजय सिंह, मुकेश पटेल, सत्येंद्र यादव, संजय सिंह, रामब्यास बिंद, निर्मल यादव, संदीप राम, सुबास यादव, बनारसी यादव, गुड्डू सिंह, आकाश पटेल, अवधेश सिंह, मुन्ना सिंह, नेसार अंसारी, मारवाड़ी शाह, रामचंद्र बिंद सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट/
