जरुरतमंदों की सेवा के लिए सक्रिय परिवर्तन चेतना मंच सरकारी योजनाओं तक पहुंचाने का संकल्प

रामगढ़ में परिवर्तन चेतना मंच का ऐतिहासिक आगाज, शहीद परिवारों ने किया कार्यालय का उद्घाटनफुटबॉल मुकाबले में पटना की टीम विजयी, हजारों लोगों की मौजूदगी में देशभक्ति और सामाजिक बदलाव का संदेशकैमूर/रामगढ़। जिले के रामगढ़ स्थित हाई स्कूल प्रांगण में परिवर्तन चेतना मंच के बैनर तले एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्र में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और युवाओं की ऊर्जा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

मंच के संरक्षक रणधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच के प्रथम कार्यालय का उद्घाटन वीर शहीद जवानों के परिजनों के करकमलों द्वारा कराया गया। इस भावुक और सम्मानजनक पहल ने पूरे माहौल को गौरव और श्रद्धा से भर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में देशभक्ति का परिचय दिया। इस दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 10 सेकंड का मौन रखा गया, जिससे पूरा वातावरण भावुक हो उठा।

खेल के माध्यम से युवाओं को प्रेरणाकार्यक्रम के तहत युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मुकाबला देवैथा और पटना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।शहीद परिवारों को मिला सम्मानइस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें किसी राजनेता या वीआईपी को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया, बल्कि वीर शहीदों के परिजनों को यह सम्मान दिया गया। मंच की ओर से उन्हें सम्मानित करते हुए कहा गया कि शहीदों के परिवार ही समाज के लिए सच्ची प्रेरणा और गर्व के प्रतीक हैं।

इस पहल की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।समाज सेवा के प्रति समर्पित मंचपरिवर्तन चेतना मंच का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। मंच द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के इलाज में भी सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। जानकारी दी गई कि मंच के संरक्षक रणधीर सिंह, जो एनएसजी (एसपी) दिल्ली में कार्यरत हैं, बिहार और खासकर कैमूर के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना आयोजनभव्य उद्घाटन, देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल, रोमांचक खेल प्रतियोगिता और समाज सेवा के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया।यह आयोजन केवल एक कार्यालय उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन, युवाओं के सशक्तिकरण और शहीदों के सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!