जीव संकल्प संस्थान के तत्वावधान में चांद प्रखंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

जीव संकल्प संस्थान का सराहनीय पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रही मौजूद

कैमूर/चाँद:आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं प्रथम श्रम मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और शोषित-वंचित वर्गों की बुलंद आवाज रहे बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस खास मौके पर जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जीव संकल्प संस्थान द्वारा चाँद प्रखंड, कैमूर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन बड़े ही सुव्यवस्थित तरीके से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम में जीव संकल्प संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामु प्रताप, राष्ट्रीय महासचिव श्री संजीव कुमार, चाँद प्रखंड के ब्लॉक ऑफिसर श्री प्रदीप कुमार सहित संकल्प मित्र रजनीश सिंह, संदीप कुमार, पूजा कुमारी, दुर्गा कुमारी, महेंद्र राम, शशि भारती एवं संस्थान की महिला सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही।

सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल आयोजन में रॉयल हॉस्पिटल वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का विशेष योगदान रहा। चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी और जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के जीवन एवं उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!