भभुआ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों ने दिया शानदार प्रदर्शन

भभुआ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शनकैमूर/भभुआ (संवाददाता):सेवा मिशन इंग्लिश स्कूल, भभुआ में एशिया स्किल्स एकेडमिक एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपने ज्ञान और जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार वर्ग 5 में ब्यूटी कुमारी ने प्रथम, अधिराज पटेल ने द्वितीय एवं सुन्दरम पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग 6 में आयुषी कुमारी प्रथम, प्रांजल पटेल द्वितीय एवं आकाश पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। वर्ग 7 में सुरभि कुमारी प्रथम, निशु कुमारी द्वितीय तथा अनु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।इसी क्रम में वर्ग 8 में वंशिका तिवारी ने प्रथम, आयुष राज ने द्वितीय और पियुष तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वर्ग 9 में शिवांश पटेल प्रथम, आरव वत्स द्वितीय और रौशनी केशरी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं वर्ग 10 में स्नेहा पटेल ने प्रथम, आशीष मिश्रा ने द्वितीय तथा प्रगति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक मणिन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्या अनुपमा सिंह, वार्ड पार्षद रुपनारायण चौबे एवं आयोजन के जिला समन्वयक शिवम कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला समन्वयक शिवम कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें यह संदेश देता है कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही एक समृद्ध समाज की नींव हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “टुगेदर फॉर हेल्थ, स्टैंड विथ साइंस” लोगों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और सही जानकारी के आधार पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सभी से अपने साथ-साथ परिवार और समाज के स्वास्थ्य के प्रति भी जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। “हेल्दी माइंड, हेल्दी फ्यूचर” विषय पर आधारित यह प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक कैमूर जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जा रही है, जिससे छात्रों को अपने स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को परखने और बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।एशिया स्किल्स एकेडमिक एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा संचालित यह पहल शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के समग्र विकास में सहायक होने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक बलिराम त्रिपाठी, ओम प्रकाश तिवारी, आलोक सिंह, मनोज कुमार, सत्यम, प्रिंस, उमेश, अजय, आँचल, जूही, आयुषी, अंजलि, वंदना, श्रेया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!