जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति सामान्य प्रशासन सतर्क

कैमूर में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन की सतत निगरानी में हो रही होम डिलीवरीकैमूर, 10 अप्रैल 2026: जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है।जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आईओसीएल की कुल 19 गैस एजेंसियाँ सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।

वर्तमान में जिले में 5144 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनमें से 2499 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है तथा शेष वितरण कार्य प्रगति पर है।वर्तमान में कुल 20,966 बुकिंग लंबित हैं, जिनका निष्पादन आगामी 2-3 दिनों में करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित है, जिसका दूरभाष संख्या 06189-222080 है।

प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है।जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 273 स्थलों की जांच की जा चुकी है। जांच के क्रम में रामपुर प्रखंड में अवैध गैस कारोबार के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष में सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!