पोषण पखवाड़ा 2026 के सफल आयोजन हेतु महत्त्वपूर्ण बैठक

जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा 2026 के सफल आयोजन हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्नकैमूर, 09 अप्रैल 2026 — बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS) निदेशालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘पोषण पखवाड़ा 2026’ के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।उन्होंने बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित इस 8वें पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित विकास, उचित पोषण तथा प्रारंभिक बाल उद्दीपन (Early Childhood Stimulation) के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत निम्न विषयगत गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी:🔹

मातृ एवं शिशु पोषण (09 से 15 अप्रैल)गर्भवती महिलाओं एवं 0-2 वर्ष के बच्चों के पोषण व्यवहार को सुदृढ़ करने हेतु ‘पोषण पर चर्चा’, ‘दादी-नानी संवाद’ एवं स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन (Recipe Demo) आयोजित किया जाएगा।🔹 प्रारंभिक बाल उद्दीपन (0-3 वर्ष)बच्चों के संज्ञानात्मक एवं भाषा विकास को बढ़ावा देने हेतु आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘नवचेतना आधारित अभिभावक सत्र’ एवं गृह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होंगे।🔹

खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष)बच्चों के समग्र विकास एवं स्कूल रेडीनेस को बढ़ावा देने हेतु खेल आधारित शिक्षण, खिलौना निर्माण कार्यशाला एवं ‘नन्हे कलाकार कार्यक्रम’ आयोजित किए जाएंगे।🔹 स्क्रीन टाइम में कमीबच्चों में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने हेतु ‘नो स्क्रीन ऑवर अभियान’ चलाया जाएगा तथा उन्हें योग एवं बाह्य खेलों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु ‘पंखुड़ी पोर्टल’ पर पंजीकरण, ‘तिथि भोज’ जैसे कार्यक्रमों तथा सामुदायिक एवं CSR सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित प्रतिदिन की गतिविधियों का विवरण भारत सरकार के जन-आंदोलन डैशबोर्ड (Poshanabhiyan.gov.in) पर समयबद्ध रूप से अपलोड किया जाए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास (जीविका), कृषि एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएं।जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों की सतत निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का लाभ अधिकतम संख्या में लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!