दुर्गावती कस्तूरबा बालिका विद्यालय में धूम धाम से मनाई गई कस्तूरबा गांधी जयंती

दुर्गावती कस्तूरबा बालिका विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया

कस्तूरबा गांधी वार्षिक जयंती समारोह,बालिका शिक्षा पर रहा विशेष जोरफीता काटकर हुआ उद्घाटन, छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी का वार्षिक जयंती उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद केक काटकर समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। स्वागत गान के साथ कार्यक्रम को विधिवत आगे बढ़ाया गया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक सतीश यादव, जिला परिषद सदस्य दीपक यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की वार्डन ललिता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कस्तूरबा गांधी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।मुख्य अतिथि विधायक सतीश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कस्तूरबा गांधी का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और जब एक लड़की शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।विद्यालय में छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।इस मौके पर पांच छात्राओं को बैग एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन 10+2 कर्णपुरा स्कूल के शिक्षक डॉ. सुदामा कुमार ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा अभियान के डीपीओ विकास कुमार डीएन भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में कमला देवी, शबाना परवीन, इन्द्रासनी कुमारी, वसुंधरा कुमारी, मोनिका पाल सहित छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!