
कस्तूरबा गांधी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्राओं का सम्मानकैमूर जिले के चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने की।
इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में चैनपुर के जिला पार्षद कमलेश चौरसिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।इस मौके पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें संगीत, नाटक, नृत्य और भाषण शामिल रहे।
छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में देशभक्ति व समाज सुधार के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्राओं को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिले।इस अवसर पर विद्यालय के संचालक दिनेश कुमार, वार्डन रेशु कुमारी, लेखा पाल मिथिलेश कुमार सिंह, शिक्षिका शबनम खातुन, रामेन्द्र प्रसाद, उदय तिवारी एवं उपेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
