
आमांव पंचायत में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव, अजय कुमार श्रीवास्तव ने भारी मतों से दर्ज की जीत803 मत हासिल कर रत्नाकर सिंह को 466 मतों से हराया, प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्नभभुआ/चैनपुर (संवाददाता):कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत आमांव पंचायत में 11 अप्रैल 2026 को चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
मतदान के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान पेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय लाया गया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए मतगणना कार्य शुरू किया गया।
मतगणना के दौरान शुरुआत में मुकाबला रोचक बना रहा, लेकिन जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ते गए, स्थिति स्पष्ट होती चली गई।अंततः अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रत्नाकर सिंह को बड़े अंतर से पराजित किया। अजय कुमार श्रीवास्तव को कुल 803 मत प्राप्त हुए, जबकि रत्नाकर सिंह को 337 मत ही मिल सके। इस प्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव ने 466 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने अजय कुमार श्रीवास्तव को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में समर्थकों की भीड़ जुटी रही और विजेता के पक्ष में खुशी का माहौल देखा गया।प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
