
विद्या इंग्लिश स्कूल मथुरा में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
भभुआ/चैनपुर (संवाददाता):कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत विद्या इंग्लिश स्कूल, मथुरा में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विसंबर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव, प्रभु नारायण (मुखिया), संजय सिंह (सिरहिरा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह बालाजी मार्ट के प्रोप्राइटर), प्रदीप केसरी (उपसभापति),
हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल, संतोष बिंद, बामसेफ के राज कमेटी सदस्य एवं विद्यालय के हेडमास्टर सुनील कुमार, एचडी ओम प्रकाश तथा भगवतीपुर 10+2 विद्यालय के हेडमास्टर प्रेम सिंह यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रथम स्थान पर खुशी सिंह (पिता – आशीष सिंह, ग्राम हसरे) ने 745 अंक (93%) प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर रिशु कुमारी (पिता – मुकेश राम, ग्राम मदुराना) ने 712 अंक (89%) हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर जीशान खान (पिता – इमाम वारिस खान, ग्राम सिकंदरपुर) ने 689 अंक (76.5%) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
सभी सफल विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
