जगरिया पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर संजय पाण्डेय ने 209 मतों से जीत दर्ज की

जगरिया पंचायत में शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव संपन्न, संजय कुमार पांडेय विजयीचैनपुर (कैमूर), संवाददाता:चैनपुर प्रखंड अंतर्गत जगरिया पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे दिन मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी बनी रही।

मतदान समाप्त होने के बाद निर्धारित समय पर मतगणना कार्य शुरू किया गया, जो देर रात तक चला। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की उत्सुकता चरम पर रही। अंततः देर रात परिणाम घोषित किए गए, जिसमें संजय कुमार पांडेय ने शानदार जीत दर्ज की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय कुमार पांडेय को कुल 603 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर सिंह को 394 मत मिले। इस प्रकार संजय कुमार पांडेय ने 209 मतों के अंतर से जीत हासिल कर अपने समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी।परिणाम घोषित होते ही विजेता के समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!