
कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, कैमूर (भभुआ)उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्नआज मुंडेश्वरी सभागार, भभुआ में उप विकास आयुक्त महोदया की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं—PMEGP, PMFME, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना—की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला अग्रणी प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक सहित उद्योग विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं Union Bank of India, Axis Bank, Bandhan Bank एवं HDFC Bank के जिला समन्वयक अनुपस्थित रहे, जिस पर असंतोष व्यक्त किया गया।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)वित्त वर्ष 2025-26 में 70 के लक्ष्य के विरुद्ध 63 आवेदन स्वीकृत28 आवेदनों का भुगतान किया गयाविभिन्न बैंकों द्वारा लक्ष्य प्राप्ति में प्रगति की समीक्षा की गईप्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME)163 लक्ष्य के विरुद्ध 109 आवेदन स्वीकृत83 आवेदनों का भुगतान किया गयास्वीकृत आवेदनों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा अस्वीकृत आवेदनों का स्पष्ट कारण प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना250 आवेदन स्वीकृत223 आवेदनों का भुगतानबैंकों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजनाजांच उपरांत लाभुकों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गयासभी बैंक शाखाओं को योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गयाअगली बैठक में सभी बैंक अपने-अपने शाखाओं के अपडेटेड डेटा के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंबैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को समन्वित प्रयास करने पर बल दिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
