
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा डीआरएस स्थापना हेतु भूमि आवंटन के लिए की गई महत्वपूर्ण बैठकजिला पदाधिकारी महोदय, कैमूर की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में प्रस्तावित District Regulating Stations (DRS) की स्थापना हेतु भूमि आवंटन पर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (मोहानिया एवं भभुआ), दोनों अनुमंडलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अधिकारी उपस्थित रहे।मोहानिया एवं भभुआ में डीआरएस अवसंरचना की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिन्हित एवं आवंटन सुनिश्चित करना, जिससे जिले में घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (DPNG) की निर्बाध एवं प्रभावी आपूर्ति संभव हो सके।आईओसीएल के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मोहनिया में City Gate Station (CGS) का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द पूर्ण होने की संभावना है।सीजीएस से मोहानिया तक के एक खंड का सफल परीक्षण किया जा चुका है।मोहानिया से भभुआ खंड हेतु वन विभाग से इन-प्रिंसिपल स्वीकृति (चरण-I) प्राप्त हो चुकी है।जिलापदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।
सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए, ताकि परियोजना निर्धारित समयसीमा में पूरी हो सके।जिला प्रशासन परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु तथा किसी भी प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है।यह परियोजना जिले में स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुलभ ऊर्जा आपूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
