विश्व पृथ्वी दिवस पर हाटा के जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हाटा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तिवई, सतौना, हाटा, सरैया, लोहदन, मदुरना, नन्दना, शाहपुर, मेढ़, तेनाउरा, नौउडीह सहित विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पृथ्वी संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के महत्व तथा पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।जीईजी ग्लोबल फाउंडेशन के बिहार अध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस का इस वर्ष का थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है। इस थीम का मुख्य संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति और समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण है।

सामूहिक प्रयास, जागरूकता और छोटे-छोटे कदम मिलकर पृथ्वी को बचाने में बड़ी ताकत बन सकते हैं। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पृथ्वी संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। यदि हम आज इसके प्रति सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।कार्यक्रम में होरीला सिंह, राजेश कुमार, बम कुमार, अरुण केसरी, सन्नी कुमार, सुनील कुमार, इंद्रजीत कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!