नल जल योजना ठप दुषित पानी पीने को विवश ग्रामीण

नल-जल योजना ठप, गांव में गहराया जल संकट; महिलाएं और बच्चे घंटों लाइन में पानी को मजबूरदो महीने से खराब गेट वाल, शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत; दूषित पानी पीने से बीमारी का खतरा बढ़ाकुदरा (कैमूर), संवाददाता:कुदरा प्रखंड अंतर्गत चिलबिली पंचायत के ग्राम माथा चक में नल-जल योजना के बंद पड़े होने से भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है।

गांव के लोग पिछले दो महीनों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है।स्थानीय टंकी ऑपरेटर सूरजबली बिंद ने बताया कि जलापूर्ति टंकी का गेट वाल पिछले करीब दो महीनों से खराब है। इस संबंध में कई बार जूनियर इंजीनियर (जेई), मुखिया एवं जिला परिषद प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि मैकेनिक द्वारा मरम्मत का केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया है।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी के कारण सुबह-शाम समय पर भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से वे समय पर स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कई घरों में तो दिन में तीनों वक्त का भोजन तक नहीं बन पा रहा है।गांव का नजारा बेहद चिंताजनक है। छोटे-छोटे बच्चे शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लंबी कतारों में लगकर पानी भरने को मजबूर हैं।

महिलाएं भी घंटों लाइन में खड़ी रहकर किसी तरह पानी जुटा रही हैं।पानी की समस्या के कारण ग्रामीण नदी का दूषित पानी पीने को विवश हैं। इससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी पीने से बच्चों की तबीयत लगातार खराब हो रही है और हैजा, कॉलरा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर नल-जल योजना को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को इस गंभीर संकट से राहत मिल सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!