फीता काटकर मनोज यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल भावना पर दिया जोर

सिरसी में कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल, मनोज यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटनचैनपुर प्रखंड के सिरसी गांव में वजीरिया क्रिकेट क्लब सिरसी के तत्वावधान में आयोजित कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण मैच का उद्घाटन भावी जिला परिषद प्रत्याशी मनोज यादव ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के दौरान मनोज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को हमेशा भाईचारे और अनुशासन के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इससे युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक खेल का आनंद मिला।

स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या मैदान में मौजूद रही और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन में खेल के प्रति युवाओं का जोश और समर्पण देखने लायक रहा।आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। सेमीफाइनल के बाद अब फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!