पत्रकार अंसारुल हक़ ख़ान के माता-पिता हज यात्रा पर रवाना गांव में भावुक माहौल

पत्रकार अंसारूल हक खान के माता-पिता हज यात्रा पर रवाना, गांव में भावुक माहौल

पूर्व मंत्री मो. जमा खान ने किया विदा, ग्रामीणों ने दुआओं के साथ दी रुख़सती

चैनपुर (कैमूर), संवाददाता:कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम नौघरा में शनिवार को आस्था, भावनाओं और आध्यात्मिक माहौल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब वरिष्ठ पत्रकार अंसारूल हक खान के माता-पिता हज-ए-बैतुल्लाह की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर गांव में एक ओर जहां खुशी का माहौल था, वहीं अपनों से बिछड़ने की भावुकता भी साफ झलक रही थी।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मो. जमा खान ने जनाब अमानूल्लाह खान एवं उनकी पत्नी को हज यात्रा के लिए विधिवत रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमारे बड़े भाई और भाभी आज हज-ए-बैतुल्लाह के लिए रवाना हो रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। हज सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि इबादत, सब्र और अल्लाह की रज़ा पाने का सबसे पवित्र अवसर है।

”ज्ञात हो कि जनाब अमानूल्लाह खान, बिहार लाइव 24 न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ अंसारूल हक खान के पिता हैं, जिनके हज पर रवाना होने से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।इस अवसर पर पूरे गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने नम आंखों और दुआओं के साथ हाजियों को विदाई दी। हर किसी की जुबान पर उनके सफर की सलामती, कामयाबी और हज की कुबूलियत की दुआ थी।

गांव का माहौल मोहब्बत, एकता और धार्मिक भावना से सराबोर नजर आया।हज यात्रा पर जा रहे दंपति के प्रति लोगों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके सकुशल वापसी की कामना की। यह पल न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए एक यादगार और भावनात्मक अवसर बन गया।

( कैमुर से अफसार आलम )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!