कुदरा में ट्रेन की चपेटम आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, बाद में हुई पहचानकुदरा (कैमूर), संवाददाता:कैमूर जिले के कुदरा रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना पोल संख्या 597/11 से 597/13 के बीच घटी, जहां सासाराम की ओर से आ रही ट्रेन ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृत व्यक्ति की पहचान बाद में “डिग्री हलवाई” के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह आसपास के क्षेत्रों में शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों में खाना बनाने का काम करता था और काफी जाना-पहचाना व्यक्ति था।हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा है या कोई अन्य कारण।इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!