
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कैमूर में जश्न, पटाखे और मिठाइयों के साथ गूंजे ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे
कैमूर (भभुआ), 4 मईबंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार के कैमूर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भभुआ शहर के एकता चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान “चार मई ममता दीदी गई” और “मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे पार्टी की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय एवं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बंगाल में मिली यह जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि न केवल बंगाल बल्कि असम और पांडिचेरी में भी भाजपा की लगातार जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल में प्रतिकूल परिस्थितियों और कथित “गुंडा राज” के बावजूद भाजपा ने संघर्ष करते हुए यह विजय हासिल की है। उन्होंने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी नेतृत्व की नीतियों का परिणाम है।उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठ और सनातनियों पर अत्याचार जैसी स्थितियों के बीच यह जीत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सनातन धर्म और राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी का “विजय रथ” अब आगे बढ़ चुका है और आने वाले समय में दक्षिण भारत में भी भाजपा अपनी जीत का परचम लहराएगी।बाइट: ओम प्रकाश पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
