दुर्गावती नदी से दो सुटकेस में कटा हुआ मानव अंग बरामद जांच में जुटी पुलिस

दुर्गावती नदी में सूटकेस कांड से सनसनी, मानव अंग मिलने से

दो लोगों की हत्या की आशंका, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीकैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित दुर्गावती नदी किनारे रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी तट पर पड़े दो लावारिस सूटकेस से मानव शरीर के अलग-अलग अंग बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए।पुलिस के अनुसार दोनों सूटकेस से मानव शरीर के कई अलग-अलग अंग मिले हैं। शव के टुकड़ों की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह मामला एक नहीं बल्कि दो लोगों की हत्या से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैघटनास्थल

पर पहुंचे कैमूर एसपी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद अंग कितने लोगों के हैं और हत्या किन परिस्थितियों में की गई।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इसे सुनियोजित हत्या मान रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है तथा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!