कैमुर में यादव महासभा में शिक्षा पर जोर

यादव समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, भभुआ में हुई महत्वपूर्ण बैठक

कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में रविवार को यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा गरीब और बुजुर्ग लोगों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में प्रत्येक रविवार को यादव समाज की जागरूकता बैठक आयोजित की जा रही है,जिससे

समाज में नई चेतना का संचार हो रहा है।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज हमेशा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और विकास की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और संगठन की ताकत को समझने की अपील की। साथ ही जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हर स्तर पर सहयोग करने का संकल्प भी दोहराया गयाइस

दौरान कुछ नेताओं के हालिया बयान की आलोचना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। समाज के लोगों ने कहा कि यादव समाज पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा है।बैठक में यह भी कहा गया कि समाज को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और सहयोग की दिशा में संगठित होने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा तो बिहार में सामाजिक विकास की नई मिसाल कायम होगी।बैठक के अंत में युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का आह्वान किया गया। बताया गया कि यह बैठक प्रत्येक रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक भभुआ टाउन हाई स्कूल के बगल स्थित खाकी गोसाईं मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!