
पांचवीं बार मंत्री बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचे मोहम्मद जमा खान, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभभुआ/चैनपुर — बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं चैनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक Mohammad Jama Khan के पांचवीं बार मंत्री बनने के बाद पहली बार कैमूर आगमन पर जिलेभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कैमूर वासियों ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।मंत्री मोहम्मद जमा खान ने अपने विधानसभा क्षेत्र चैनपुर के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में “धन्यवाद यात्रा” निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े।
कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे तथा ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ मंत्री का अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों एवं समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जताई।धन्यवाद यात्रा के दौरान मंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गति लगातार जारी रहेगी और जो भी विकास कार्य किसी कारणवश रुके हुए हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि बिहार सरकार विकास के एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने विकास की नई लकीर खींच दी है और सभी मंत्रियों को जनता के हित में सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है।यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
