कैमुर में मेधावी छात्राओं को के लिए सुनहरा अवसर लगेगा आवासीय गणित शिविर

गणित ज्योति शिविर से बेटियों को मिलेगा ज्ञान और आत्मविश्वास का नया उजालाकैमूर। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “हमारी लाडो” कार्यक्रम के अंतर्गत कैमूर जिले की मेधावी छात्राओं के लिए “गणित ज्योति शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। 18 मई से 22 मई 2026 तक आयोजित होने वाला यह विशेष आवासीय शिविर छात्राओं को गणित विषय में दक्ष बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के मन से गणित का डर दूर कर उन्हें सरल और रोचक तरीके से गणित की बुनियादी अवधारणाओं से परिचित कराना है। शिविर में खेल-खेल में सीखने की अभिनव पद्धति अपनाई जाएगी, जिससे छात्राएं सहज रूप से विषय को समझ सकेंगी। साथ ही अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा उन्हें गणित के व्यावहारिक उपयोग और प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी महत्ता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकें।

शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक योग्य छात्राओं को इस अभिनव शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम बेटियों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेंगे।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!