
कैमुर में वीशेष सहयोग अभियान सफल लोगों को स्थानीय स्तर पर मिली सरकारी सेवाएंजिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों में आयोजित हुआ “सहयोग शिविर”माननीय प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों ने लिया सक्रिय भागआमजन की समस्याओं का मौके पर ही किया गया त्वरित समाधानराज्य सरकार के निर्देशानुसार कैमूर जिले के सभी प्रखंडों के एक-एक चयनित पंचायत में आज “सहयोग शिविर” का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था।इस अवसर पर कैमूर जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर ने स्वयं मोहनिया, चैनपुर,भगवानपुर स्थित पंचायत सहयोग शिविर में भाग लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
जिले के प्रभारी सचिव श्री दिवेश सेहरा द्वारा चांद, दुर्गावती एवं भभुआ स्थित पंचायत सहयोग शिविर में भाग लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं विभिन्न विभागों के वरीय नोडल पदाधिकारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, कृषि एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।
जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “सहयोग शिविर” प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करने की एक प्रभावी पहल है, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुलभ हो रहा है।जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा शिकायतों के त्वरित निवारण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने हेतु इस प्रकार के शिविरों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
