
हार्ट अटैक से महिला की मौत, गांव में शोक की लहरदुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजसेवी मनोज यादवचैनपुर (कैमूर)। कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत भाग-2 के ग्राम बड़का लोहरा में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव निवासी कुमार यादव की पतोहू की हार्ट अटैक आने से अचानक मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से मर्माहत हैं।
बताया जाता है कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन हार्ट अटैक आने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग लगातार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में समाजसेवी मनोज यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की कामना की।ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक हुई इस मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। सभी लोगों ने दिवंगत महिला की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
। कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
