कैमुर में वाहन चेकिंग के दौरान बवाल घायल युवक के सर में लगे तीन टांके जांच का दिया आदेश

वाहन जांच के दौरान पुलिस पर युवक से मारपीट का आरोप, सिर फटा

कैमूर में चेकिंग के दौरान बवाल, घायल युवक के सिर में लगे तीन टांके; जांच के आदेशकैमूर/रामगढ़: कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर युवकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में तीन टांके लगाए गए।

मामले को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे चण्डेश चौक से कलानी रोड स्थित गोरिया नदी पुल के समीप पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पटखवलिया गांव, पोस्ट बगाड़ी निवासी हिमांशु कुमार, दीपक कुमार और एक अन्य युवक बाइक से गुजर रहे थे। आरोप है कि डीएल जांच के दौरान पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस द्वारा मारपीट की गई।परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लाठी से हमला किया, जिससे हिमांशु कुमार का सिर फट गया।

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर में तीन टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।इस मामले पर मोहनिया डीएसपी ने बताया कि रविवार शाम हुई घटना की जानकारी मिली है और इसकी सूचना कैमूर एसपी को दे दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!