कैमुर में दुरस्थ गांव में सरकरी योजनाओं की दस्तक समीक्षा बैठक में उपलब्धियों पर चर्चा

कैमूर में ‘जनभागीदारी–सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान की समीक्षा, 62 गांवों में विशेष शिविरों से हजारों ग्रामीणों को मिला लाभडीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान, पेंशन व राशन कार्ड सेवाओं की हुई पड़तालकैमूर/भभुआ:जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान “जनभागीदारी–सबसे दूर सबसे पहले” के तहत कैमूर जिले में चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक रविवार को समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ) ने की, जिसमें जिलास्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।बैठक के दौरान अभियान की प्रगति, उपलब्धियों और डाटा रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान के तहत दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में संचालित विशेष शिविरों की स्थिति पर जानकारी दी तथा सेवा वितरण की प्रभावशीलता का आकलन किया।जानकारी के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के छह प्रखंडों—अधौरा, चाँद, भगवानपुर, चैनपुर, रामगढ़ एवं रामपुर—के 62 अनुसूचित जनजाति एवं पीवीटीजी (PVTG) बाहुल्य गांवों में विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों का उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं एवं बुनियादी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान कुल 2729 ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। शिविरों में लोगों को मौके पर ही विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 284 लोगों की सिकल सेल एनीमिया जांच की गई, जबकि 220 ग्रामीणों का टीबी जांच कराया गया।वहीं सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुआ। अभियान के दौरान 85 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 54 लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा गया। महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में 26 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।इसके अलावा प्रशासनिक सेवाओं को सरल बनाते हुए 48 राशन कार्ड तथा 17 जाति प्रमाण-पत्र शिविर स्थल पर ही निर्गत किए गए, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।बैठक में अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने तथा शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन ने अभियान को जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!