चैनपुर प्रखंड कार्यालय में प्रशासनिक बैठक बकरीद पर सुरक्षा एवं सौहार्द को लेकर बनी रणनीति

बकरीद पर्व को लेकर चैनपुर प्रखंड में प्रशासन अलर्ट, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु हुई अहम बैठक

चैनपुर/कैमूर: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शूभम प्रकाश, थाना इंचार्ज विजय प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारा और त्याग का पर्व है।

इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी लोगों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।थाना इंचार्ज विजय प्रसाद ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।बैठक में मौजूद अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से भी पर्व के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक निगरानी लगातार जारी रहेगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!