बकरीद पर मंत्री जमा खान ने लोगों से की सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम बनाए रखने की अपील

ईद-उल-अजहा पर मंत्री मो. जमा खान ने गांववासियों संग अदा की नमाज, अमन-चैन व खुशहाली की मांगी दुआ

कैमूर: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने अपने पैतृक गांव नौघरा स्थित ईदगाह मस्जिद में गांववासियों के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश एवं देश में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद मंत्री मो. जमा खान ने सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, कुर्बानी, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने लोगों से सामाजिक एकता को बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे को और मजबूत करने की अपील की।मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि समाज में शांति, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान की भावना ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। सभी समुदायों को मिल-जुलकर रहना चाहिए और देश की तरक्की एवं विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।नमाज के उपरांत मंत्री जी ने गांव के बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर ईद की शुभकामनाएं दीं तथा उनका हालचाल जाना।

इस दौरान लोगों ने भी मंत्री जी को ईद की बधाई देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की।पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, भाईचारे और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!