बेहतर सुरक्षा इंतजाम और भाईचारा और शांतिपूर्ण रहा बकरीद का पर्व मंत्री जमा खान ने सरकार और प्रशासन का किया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बेहतर कानून व्यवस्था, मंत्री जमा खान

ईद-उल-अज़हा पर बिहार में शांतिपूर्ण माहौल के लिए मंत्री जमा खान ने सरकार व प्रशासन को दिया धन्यवाद

कैमूर/पटना / बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर पूरे बिहार में कायम रहे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल को लेकर राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, मजबूत सुरक्षा इंतजाम और आपसी भाईचारे के माहौल के कारण प्रदेशभर में लोगों ने खुशी, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया।

मंत्री जमा खान ने अपने संदेश में कहा कि वह पूरे बिहार परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को हृदय से धन्यवाद देते हैं, जिनके नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत रही और लोगों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिला। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सतर्कता और सरकार की प्रतिबद्धता के चलते ईद-उल-अज़हा का पर्व पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक समरसता और आपसी एकता रही है।

यही भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। मंत्री ने कहा कि सभी समुदायों के लोगों ने मिल-जुलकर प्रेम, सद्भाव और सम्मान के साथ त्योहार मनाया, जो बिहार की सामाजिक संस्कृति का सुंदर उदाहरण है।मंत्री जमा खान ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हम सभी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद देते हैं और कामना करते हैं कि बिहार में अमन, भाईचारा और आपसी सौहार्द हमेशा कायम रहे।”मंत्री के इस संदेश के बाद लोगों के बीच सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल सामने आई है, जिसने एक बार फिर बिहार की साझा संस्कृति और एकजुटता की भावना को मजबूत किया है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!