कुदरा में भीषण सड़क हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, चालक घायलकुदरा/कैमूर। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीरथा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, मोहनिया की ओर NH-19 पर ट्रक संख्या CG04PJ9286 तकनीकी खराबी आने के कारण खड़ी थी। बताया जाता है कि ट्रक चालक वाहन के नीचे घुसकर खराबी ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कंटेनर ट्रक संख्या

UP21ET2139 ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।हादसे में घायल चालक की पहचान आलमगीर आलम (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद कादिर बख्श, निवासी जगदीशपुर, पोस्ट-ककीला, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही NHAI पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।वहीं सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।घटना के बाद कुछ देर के लिए NH-19 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!