सम्राट चौधरी के बयान पर कैमुर में राजद का शक्ति प्रदर्शन हरे गमछे की पगड़ी बांध कर निकाली मार्च

सम्राट चौधरी के बयान पर कैमूर में राजद का शक्ति प्रदर्शनहरे गमछे की पगड़ी बांध निकाला मार्च,

मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोधराजद नेताओं ने कहा– किसान, नौजवान और बिहार की संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं

भभुआ। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हरे गमछे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सोमवार को कैमूर जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अकलू राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सिर पर हरे गमछे की पगड़ी बांधकर भभुआ स्थित राजद प्रधान कार्यालय से एकता चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और एकता चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को किसान, नौजवान और आम जनता का अपमान बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। नेताओं का कहना था कि हरा रंग केवल एक राजनीतिक पहचान नहीं बल्कि हरियाली, कृषि और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिससे प्रदेश का किसान और नौजवान वर्ग भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है

रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरा रंग राष्ट्र, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस रंग को लेकर की गई टिप्पणी बिहार की संस्कृति और किसानों की भावना को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।वहीं, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बयानबाजी छोड़कर अपने चुनावी वादों को पूरा करना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि बिहार में वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करती है तो राजद कैमूर से लेकर पूरे बिहार में व्यापक आंदोलन चलाएगी।इससे पूर्व राजद प्रधान कार्यालय, भभुआ में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नेताओं ने सरकार की नीतियों और हालिया बयानबाजी की आलोचना की। सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में एकता चौक पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।प्रदर्शन कार्यक्रम में ललन सिंह, आशिफ मुन्ना खान, सुरेश सिंह, बिरजू पटेल, सिद्धेश्वर कुशवाहा, बबन लाल श्रीवास्तव, मिलन कुशवाहा, संतोष पटेल, पशुपतिनाथ पटेल, मुन्ना सिंह, सिराजुद्दीन, सलमान खान, अशोक यादव कैमूरी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!