कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और माॅडर्न स्कूल खोलने की घोषणा

कैमूर की पावन धरती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, सहयोग शिविर का किया निरीक्षणकई विकास योजनाओं का शिलान्यास, सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडर्न स्कूल खोलने की घोषणा

बीपीएल परिवारों को सोलर बिजली, सासाराम-कैमूर एयरपोर्ट और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का किया ऐलान

मां मुण्डेश्वरी की पावन धरती कैमूर में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा सरकार की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के सभी प्रखंडों में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जाएगी।

साथ ही आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड में मॉडर्न स्कूल खोले जाएंगे, जहां विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बिजली की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सभी बीपीएल कार्डधारक परिवारों के घरों पर सोलर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे उन्हें सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सकेगी।सासाराम-कैमूर एयरपोर्ट की घोषणामुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए सासाराम और कैमूर के बीच एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवाकैमूर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि मां मुण्डेश्वरी धाम, कैमूर वन क्षेत्र, कर्मनाशा घाटी समेत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की आसान पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।अपराधियों को दी सख्त चेतावनीअपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “अपराध छोड़ दो, नहीं तो कहीं भी नहीं बच पाओगे। कानून अपना काम करेगा और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”जनता में दिखा उत्साहमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। लोगों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से कैमूर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!