कुदरा में अनुभवी डाॅक्टरों की देखरेख में आधुनिक तकनीक से हो रहा विभिन्न रोगों का उपचार

कुदरा एवं सकरी मोड़ के समीप आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों का हो रहा उपचार

भभुआ/कुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले के कुदरा एवं सकरी मोड़ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया जा रहा है। इससे आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही है।यहां कार्यरत चिकित्सकों में डॉ. संजय कुमार, डॉ. रीता कुमारी, सर्जन डॉ. अभिनव कटियार, सर्जन डॉ. मनीष तिवारी, फिजिशियन डॉ. मोहित शरण तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार शामिल हैं।

चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगों से लेकर सर्जरी, आंतरिक रोगों तथा बच्चों से संबंधित बीमारियों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति एवं नवीन तकनीकों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है।चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उपचार के दौरान सही जांच, उचित परामर्श तथा आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।क्षेत्र के मरीजों एवं उनके परिजनों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो रही है। इससे समय और आर्थिक व्यय दोनों की बचत हो रही है तथा लोगों को समय पर इलाज मिल रहा है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!