चैनपुर के बिउर में सहयोग शिविर सफल, अधिकांश आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

बिउर जामिया साबिरिया मदरसा में सहयोग शिविर आयोजित, 23 आवेदन प्राप्त, 18 का मौके पर हुआ निष्पादनसरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लगाया गया शिविर

चैनपुर (कैमूर)।चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बिउर पंचायत के बिउर जामिया साबिरिया मदरसा परिसर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 18 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 5 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं जांच के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाता है।प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा आयोजित ऐसे सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राप्त करें।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!