चैनपुर पुलिस की कार्रवाई: पिकअप से चार मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार

चैनपुर में पिकअप से चार मवेशी बरामद, तस्करी के आरोप में चालक गिरफ्तारपुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की आगे की कार्रवाई

भभुआ (कैमूर)। कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार चैनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि सतौना नहर से आगे सिरसी की ओर एक पिकअप वाहन में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद चैनपुर थाना की पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल चार पशु बरामद हुए। बरामद पशुओं में तीन गाय और एक बछिया शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक शौकत अली, पिता रुस्तम अली, निवासी ग्राम कुड्डी, थाना चांद, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी04 पशु (03 गाय एवं 01 बछिया)01 पिकअप वाहनपुलिस ने बताया कि जिले में अवैध पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!