
मोहनियां में मवेशी तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर समेत 30 मवेशी बरामद; चार तस्कर गिरफ्तार
भभुआ/मोहनियां (कैमूर), 15 जुलाई। कैमूर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोहनियां थाना क्षेत्र से एक कंटेनर में क्रूरतापूर्वक लादे गए 30 मवेशियों को बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चार अंतरजिला मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को मोहनियां थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जी.टी. रोड के रास्ते एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही मोहनियां थाना की पुलिस टीम सक्रिय हुई और जी.टी. रोड स्थित टोल टैक्स के पास वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच में कंटेनर के भीतर 30 मवेशी अमानवीय तरीके से बांधे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कंटेनर को जब्त कर सभी मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लिया तथा मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपीइसराफिल खान, पिता– इस्माइल खान (चालक)मोहम्मद राशिद, पिता– मोहम्मद शमीममोहम्मद बब्लू कुरैशी, पिता– स्व. मोहम्मद शौकत कुरैशीमोहम्मद अरसद कुरैशी, पिता– स्व. मोहम्मद दुखन कुरैशीचारों आरोपी चेरकी थाना, जिला गया (बिहार) के निवासी बताए गए हैं।
बरामदगी30 मवेशी1 कंटेनरपुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मवेशियों के संरक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।कैमूर पुलिस ने कहा है कि जिले में मवेशी तस्करी, शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
