हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की शोभायात्रा

कुदरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा नगरभभुआ/कुदरा (कैमूर)। कुदरा नगर पंचायत में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया गया। ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और जय श्री जगन्नाथ के जयघोष के बीच पूरब मंदिर, रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।रथ यात्रा का शुभारंभ मंदिर के पुजारी बालक दास एवं कमलेश तिवारी के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की सुसज्जित रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।

यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा तथा बच्चे-बच्चियां पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर कुदरा बाजार, मस्जिद मार्ग और भभुआ मोड़ होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रथ पर पुष्प वर्षा कर मंगलकामनाएं कीं।रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से यात्रा संपन्न कराई।रथ यात्रा महोत्सव को लेकर पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रथ यात्रा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!