कुदरा के धनारी गांव में दर्दनाक हादसा, सांप काटने से युवती की गई जान

कुदरा में सांप काटने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भभुआ/कुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के धनारी गांव, वार्ड संख्या-6 में सांप के काटने से एक युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान डेरवा पंचायत निवासी बिंद्र चौधरी की लगभग 22-23 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि युवती घर में सोइ हुई थी तभी किसी विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतका के घर पहुंच गए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। गांव में इस दर्दनाक घटना से मातम पसरा हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम (ASV) दवा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय पर उपचार मिल सके।फिलहाल घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!