चांद प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य को लेकर बैठक आयोजित

चांद प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य को लेकर बैठक आयोजितउप

1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा हस्तपुस्तिका तैयार करने का कार्य, 43 क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षणचांद (कैमूर), 1 अगस्त।भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत चांद प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि 1 अगस्त से 30 अगस्त तक जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने का कार्य संचालित किया जाएगा।

इस अवधि में राजस्व ग्रामवार जनगणना संबंधी आंकड़ों का संकलन, सत्यापन एवं अद्यतन किया जाएगा, जिससे वर्ष 2027 की जनगणना के लिए सटीक एवं विश्वसनीय आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।बैठक की अध्यक्षता चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर अपर चार्ज जनगणना अधिकारी छनने लाल ने जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, निर्धारित प्रारूप और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 43 क्षेत्रीय पदाधिकारी जनगणना कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और वे राजस्व ग्रामवार आंकड़ों के संकलन एवं सत्यापन का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप करेंगे।

बैठक में बीपीआरओ अंकित कुमार, जगमोहन प्रसाद, सैयद सहजादा, विभूति पांडेय, अश्विनी कुमार, जहांगीर अंसारी, अफताब आलम, मनोज कुमार, बिनोद कुमार तथा राकेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर जनगणना हस्तपुस्तिका कार्य को सफलतापूर्वक एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में प्रखंड प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने की अपील की, ताकि वर्ष 2027 की जनगणना के लिए सटीक, अद्यतन एवं विश्वसनीय आंकड़ों का मजबूत आधार तैयार किया जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!