
कैमूर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान, मंत्री-जमा खान व डीएम ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ”
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के तहत कैमूर में भव्य कार्यक्रम आयोजित; माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार, माननीय भभुआ विधायक और जिला पदाधिकारी ने ली नशा मुक्ति की शपथ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” का शुभारम्भ किया।राष्ट्रव्यापी “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 02.08.2026 को कैमूर जिला प्रशासन तथा मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) के तत्वावधान में भभुआ (कैमूर) में विशेष कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार, माननीय विधायक, भभुआ एवं जिला पदाधिकारी, कैमूर के साथ अन्य पदाधिकारी एवं एनसीसी (NCC) कैडेट्स, एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों, युवा संगठन के सदस्यों ने भाग लिया।सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त भारत निर्माण की शपथ ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (बिहार सरकार) ने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी राज्य और देश की वास्तविक प्रगति की नींव होती है।युवा देश का भविष्य हैं। प्रधानमन्त्री जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी का शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। “नशा मुक्ति इस दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।”माननीय विधायक, भभुआ:माननीय विधायक, भभुआ ने अपने वक्तव्य में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह खोखला कर देती है।”नशा परिवार और समाज दोनों की प्रगति में बाधा है। हम सभी को मिलकर युवाओं को सही दिशा देनी होगी और इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।”जिला पदाधिकारी, कैमूर ने कहा कि कैमूर जिला प्रशासन नशा उन्मूलन और युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
‘माई भारत’ मंच और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यह जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।शपथ;”मैं यह शपथ लेता हूँ कि विकसित भारत के लिए मैं किसी भी रूप में कोई हानिकारक या नशीला पदार्थ नहीं लूँगा और दूसरों को भी नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करूँगा। मैं ‘नशा मुक्त भारत’ बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने तथा एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहूँगा। जय हिंद!”
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
