कैमूर के अखिनी गांव में सनसनी, मौके पर पहुंचे एसपी शिखर चौधरी; कई बिंदुओं पर जांच जारी

दो दिनों से लापता युवक का सिर कटा शव पोखरे से बरामद, 300 मीटर दूर मिला सरकैमूर के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में सनसनी, मौके पर पहुंचे एसपी शिखर चौधरी; कई बिंदुओं पर जांच जारी

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता एक युवक का सिर कटा शव गांव के एक पोखरे से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान अखिनी गांव निवासी रविंद्र कुमार, पिता लक्ष्मण राम के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बुधवार को गांव के पोखरे में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो युवक का धड़ मिला, जबकि उसका सिर गायब था।इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद युवक का सिर घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर नहर किनारे बरामद किया गया। सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर मिलने से हत्या की वारदात को बेहद निर्मम तरीके से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही नुआंव थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए हर पहलू से जांच करने का निर्देश दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस निर्मम हत्या की घटना से अखिनी गांव सहित पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!